मल्लिका शेरावत को जैकी चैन ने किया Kiss- लोग बोले 'दूर रहो कोरोना वायरस हो जाएगा'- Troll
भारत में कोरोना वायरस को लेकर जिस तरह की अफरा तफरी का माहौल है उसको देखकर लग रहा है कि लोगों में इसका खौफ काफी ज्यादा है। लेकिन हाल ही में मल्लिका शेरावत के साथ जो कुछ भी हुआ उसको देखकर आपको हंसी भी आ सकती है। ये तो सभी जानते हैं कि कोराना वायरस चीन से आया है और जैकी चैन चीन के सुपरस्टार है। मल्लिका शेरावत ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है जिसमें जैकी चैन उनके हाथों में किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गई और लोग मल्लिका को काफी ट्रोल कर रहे हैं और मजाकिया अंदाज में उनको कोरोना के खतरे से बचने के लिए कह रहे हैं।

हालांकि ये तस्वीर अभी की नहीं है बल्कि काफी पुरानी है लेकिन फिर भी लोग मल्लिका को ट्रोल कर रहे हैं। जानिए किस तरह से लोगों ने मल्लिका शेरावत का मजाक बनाया....


Click it and Unblock the Notifications











