धर्मेंद्र के बाद Jackie Chan के निधन का दावा! सच्चाई जानकर भड़क जाएंगे ग्लोबल स्टार के फैंस

Jackie Chan

Jackie Chan Death Rumour: सोशल मीडिया पर कल अभिनेता धर्मेंद्र की मौत का दावा हो रहा था और सुबह सारी खबरों की हवा निकल गई। मीडिया की लापरवाही ने धर्मेंद्र की मौत की पुष्टि की जिसपर ईशा देओल और हेमा मालिनी ने जमकर भड़ास निकाली।

अब चीन में भी कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि मशहूर अभिनेता जैकी चैन का निधन हो गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर जैकी चैन के निधन की गलत खबरों ने चीन में भी बवाल मचा दिया है। पूरी दुनिया में अपने शानदार अभिनय और एक्शन के लिए मशहूर जैकी चैन के निधन को लेकर खबरें हैं।

क्या है सच्चाई?

फैक्ट चेक करने पर सोशल मीडिया के सभी दावों की पोल खुल गई। बता दें कि 71 वर्षीय जैकी चैन एक दम फिट हैं और उनको किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। वो लगातार काम कर रहे हैं और उनके निधन की ये अफ़वाहें पूरी तरह से निराधार हैं।

बता दें कि अभिनेता को लेकर कुछ समय से कुछ चिकित्सा संबंधी खबरें आ रही थीं जिसको लेकर ये अफवाहें सामने आईं थीं। चीन के कई प्रतिष्ठित मीडिया चैनलों ने उनके निधन खबरों की निंदा की है और इसको किसी की मनगढंत कहानी बताई है। किसी ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर झूठ परोसा था।

भड़के हैं फैंस

जैकी चैन के निधन की झूठीं खबरों को लेकर जैकी चैन के फैंस भड़के हुए हैं। ना सिर्फ चीन बल्कि इंडिया में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। बता दें कि जैकी चैन ने इंडिया में भी कई बार एंट्री मारी है और मशहूर कपिल शर्मा शो का हिस्सा भी बन चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ उनके फैन हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jackie chan dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X