जैकी भगनानी चले हीरो बनने
जाने-माने निर्माता-निर्देशक वासु भगनानी के पुत्र जैकी भगनानी ने बॉलीवुड में अभिनय की पारी शुरू करने के लिए 60 किलोग्राम वजन घटाया है। कभी जैकी का वजन 130 किलोग्राम और उनके कमर की चौड़ाई 44 इंच हुआ करती थी।
जैकी (24 वर्ष) फिल्म 'कल किसने देखा' से बॉलीवुड में अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। विवेक शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से उनके साथ वैशाली देसाई भी अभिनय की पारी की शुरुआत करेंगीं।
थाइलैंड के शहर पट्टाया में जैकी ने बताया, "मोटापा कैंसर से भी बड़ी बीमारी है। मोटे रहने पर आप का आत्मविश्वास भी कम होता है और आप मानसिक रूप से भी खुद को बीमार महसूस करते हैं। एक समय था जब मैं अपने वजन को लेकर चिंतित रहता था। वह मेरी जिंदगी का एक खराब दौर था।"
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा सबसे फिट अभिनेत्री और रितिक रोशन सबसे फिट अभिनेता हैं।


Click it and Unblock the Notifications











