डैड नहीं पर दोस्तों को पता था टाइगर हीरो ही बनेगा

लेकिन टाइगर का कहना है कि भले ही उनके पिता नहीं चाहते थे कि टाइगर हीरो बने लेकिन टाइगर के दोस्त हमेशा से ही जानते थे कि टाइगर तो बडा होकर हीरो ही बनेगा। स्कूल में उसके साथ के दोस्त उससे हमेशा यही कहते थे कि तुझे तो बड़ा होकर हीरो ही बनना है। सभी को टाइगर से यही उम्मीद थी कि वो भी अपने पिता की ही तरह बॉलीवुड के सफल एक्टरों में शामिल होगा। हालांकि जैकी इस बात से डरते थे कि उनके फैंस टाइगर से भी काफी एक्सपेक्ट करेंगे और अगर कहीं टाइगर उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे तो खुद टाइगर भी टूट जाएंगे।
टाइगर के लिए इस मुश्किल को और ज्यादा गंभीर बना दिया फिल्म कोचादाइयां ने जो कि हीरोपंती के साथ ही रिलीज हुई और जिसमें जैकी भी विलेन के किरदार में थे। लेकिन हीरोपंती के दर्शकों को कोचादाइयां की रिलीज से कोई फर्क नहीं पड़ा और हीरोपंती ने काफी बड़े मार्जन से कोचादाइयां को पीछे छोड़ दिया। जैकी के लिए भी ये उनकी हार नहीं बल्कि जीत ही थी क्योंकि उनकी फिल्म को पीछे छोड़ने वाली फिल्म उनके बेटे की डेब्यू फिल्म थी।
खैर अब आगे भी टाइगर के सामने कुछ मुश्किलें तो खड़ी ही हैं, उन्हें बार बार खुद को इस इंडस्ट्री में साबित करना होगा। हीरोपंती के बाद अब देखते हैं अपनी अगली फिल्मों से टाइगर दर्शकों की उम्मीदों को संभाल पाते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications