'यूपी हिले, जिला हिले ला' गाने पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का देसी SWAG- एकदम धमाकेदार
फिल्म जबरिया जोड़ी का गाना 'यूपी हिले जिला हिले' रिलीज हो चुका है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और एली अवराम स्टारर यह गाना एकदम धमाकेदार है। बता दें, यह गाना बहुचर्चित भोजपुरी गाना 'आरा हिले, छपरा हिले' का रीमेक वर्जन है। गाने में सिद्धार्थ के देसी स्वैग देखते बनता है। सिद्धार्थ और परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
एकता कपूर के प्रोडक्शन की इस कॉमेडी- ड्रामा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रशांत सिंह। बता दें, इस फिल्म का नाम पहले शॉटगन शादी रखा गया था। फिल्म बिहार के इलाके की कहानी है, जहां पकउवा शादी काफी पॉपुलर है, जहां दुल्हे को अगवा कर जबरदस्ती शादी कराया जाता है। इस फिल्म की कहानी भी सच्ची घटना से ही ली गई है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में की गई।

वहीं, इस गाने में सिद्धार्थ एकदम जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। गाने का म्यूजिक दिया है तनिष्क बागची ने। जबकि आवाज दी है राजा हसन, देव नेगी, प्रवेश मलिक और मोनाली ठाकुर ने।
यहां देंखे फिल्म का गाना-
इसके पहले भी सिड और परी की जोड़ी फिल्म हसी तो फसी में नजर आ चुकी है और वो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। लिहाजा, उम्मीद है कि जबरिया जोड़ी को भी दर्शक पसंद करेंगे। साथ ही फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।


Click it and Unblock the Notifications