जबरिया जोड़ी- खत्म हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म शूटिंग- देखिए Video

Recommended Video

Parineeti Chopra & Sidharth Malhotra celebrate wrap party of Jabariya Jodi; Watch Video | FilmiBeat

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी को लेकर एक खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। इसका ऐलान एक शानदार वीडियो के साथ किया गया है जो कि शूटिंग लोकेशन पर ही शूट किया गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ और परिणीति के साथ सभी लोग काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। रैपअप वीडियो को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

वीडियो में, हाल ही में शूट हुए होली गीत का बुमेरांग दिखाई दे रहा है। क्लिप के अंत में, सिड और परी अपनी टीम के साथ ये घोषणा करते दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है।

jabariya jodi, sidharth malhotra, parineeti chopra, जबरिया जोड़ी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा

इस फिल्म के साथ ही दोनो एक हिट की तलाश में हैं और फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म की कहानी एक रियल कहानी के ऊपर निर्भर है जो कि फिल्मी पर्दे पर उतारा जाएगा।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक लड़की ने अपने प्रेमी दूल्हे को उसकी शादी वाले दिन ही गनप्वाइंट पर किडनैप कर लिया और उससे शादी रचाई थी।

इस फिल्म की कहानी उसी से मिलती जुलती होने वाली है..इस फिल्म को इसलिए लखनऊ में शूट किया गया है क्योंकि इस फिल्म की असली कहानी भी यूपी और बिहार से ही संबंध रखती है। ये फिल्म 12 जुलाई 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X