बदल गई जबरिया जोड़ी की रिलीज डेट- 2 अगस्त को रिलीज होने वाली थी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है जो कि उनके फैंस को निराश कर सकती है। बता दें कि फिल्म की रिलीज 2 अगस्त थी जिसके लिए कुछ ही दिन बचें हैं लेकिन अब ये फिल्म इस दिन रिलीज नही हो पाएगी। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 9 अगस्त कर दी गई है। मतलब अब लोगों को फिल्म के लिए 7 दिन ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।
फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने पहले ही धमाका कर चुके हैं। फिल्म इस समय काफी चर्चा में है और इसमें पकड़वा विवाह को लेकर काफी दिखाया गया है। इस फिल्म के रिलीज डेट बदलने की आधिकारिक जानकारी एनालिस्ट करण आदर्श ने ट्वीट करते हुए दी है।

हाल ही में सिद्धार्थ और परिणीति एक युवक से मिले थे जिसका नाम संतोष है। 'संतोष कुमार' जिन्हें बिहार से अगवा किया गया था और उनकी जबरन शादी करवा दी गयी थी,
वह जबरिया जोड़ी के मुख्य कलाकारों के साथ दिल खोल कर बात करते हुए नज़र आये और बताया कि इस अप्रिय वास्तविकता को आम लोगों की आँखों के सामने लाने की जरूरत है। फिलहाल फिल्म का फैंस को इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











