तस्वीरों में- शाहिद-करीना की हिट जोड़ी
बॉलीवुड में कई जोड़ियां होती हैं जो काफी समय तक लोगों के जहन में बनी रहती हैं। जैसे शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी, अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी और सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी। हालांकि इन जोड़ियों की बराबरी तो आज की कोई जोड़ी नहीं कर सकती लेकिन एक जोड़ी है जो लोगों को काफी पसंद आई और आज भी लोग इस जोड़ी को एक बार फिर से देखना चाहते हैं।
ये जोड़ी है हमारे बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर और शाहिद कपूर की। फिल्म जब वी मेट की सफलता को अब पांच साल हो चुके हैं और आज भी ये जोड़ी लोगों को बेहद पसंद है। हालांकि इस फिल्म के बाद इस जोड़ी की कई फिल्में आईं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं लेकिन इसके बावजूद जब वी मेट ने ही इस जोड़ी को हमेशा हमेशा के लिए यादगार कर दिया है।
शाहिद कपूर और करीना कपूर के रोमांस के चर्चे भी काफी लंबे समय तक चर्चा में रहे लेकिन बीच में दोनों के बीच काफी गलतफहमियां पैदा हो गईं और दोनों एक दूसरे से दूर होते गए। फिर करीना की जिंदगी में आए छोटे नवाब सैफ अली खान और अब करीना और सैफ एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में भी बंध गए। लेकिन अगर लोगों की मानें तो आज भी करीना की ऑनस्क्रीन जोड़ी तो शाहिद कपूर के साथ ही हिट है।


Click it and Unblock the Notifications