जब तक है...के प्रीमियर में यश की सारी हसीनाएं
फिल्म जब तक है जान यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म थी जिसे लेकर केवल यश चोपड़ा ही इमोशनल नहीं थे बल्कि वो लोग भी है जो उनके साथ काम कर चुके हैं। खासकर वो बॉलीवुड की वो तारीकाएं जिन्हेंयश चोपड़ा ने बॉलीवुड की हसीनाएं बना दिया।
खबर है कि जब तक है जान की ग्रैंड प्रीमियर में यश चोपड़ा की सारी हिरोईनें जैसे कि माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, शर्मिला टैगोर, राखी, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, रेखा और जया बच्चन जिन्होंने यश जी के साथ फिल्मी कैनवस पर काम किया है और जिनकी वजह से वो फिल्मी दुनिया में टॉप की अभिनेत्रियों में शामिल हो गयी हैं वोसभी इस फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर में पहुंचेंगी।
यश जी की पत्नी पैम चोपड़ा ने पहले ही कह रखा है जब तक है जान का प्रीमियर ठीक वैसे ही होगा जैसा कि यश जी चाहते थे यही उनकी ओर से अपने पति को अंतिम श्रद्धाजंलि होगी। फिल्म में शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं। फिल्म 13 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है और गीत गुलजार ने लिखे हैं।More from Filmibeat
कैटरीना कैफ जब तक है जान बॉलीवुड यश चोपड़ा शाहरूख खान हिरोईन bollywood heroien jab tak hai jaan katrina kaif shahrukh khan yash chopra


Click it and Unblock the Notifications












