यश की ख्वाइश के साथ अधूरा रह गया जब तक है जान का रोमांस
यश चोपड़ा के चले जाने से बॉलीवुड में एक अधूरापन तो रह ही गया है लेकिन जिस अधूरेपन से यश जी के करीबी लोग दुखी हैं वो है उनकी आखिरी ख्वाइश का अधूरा रह जाना। यश जी अपनी आखिरी फिल्म जब तक है जान में शिफोन साड़ी पहनकर कटरीना कैफ पर एक रोमांटिक गाना फिल्माना चाहते थे मगर अफ़सोस की उनकी ये ख्वाइश उनके यूँ अचानक चले जाने से अधूरी रह गयी। अब खबर है की जब तक है जान फिल्म बिना इस रोमांटिक गाने के ही रिलीज़ की जाएगी क्यूंकि यश जी के बिना इस गाने को फिल्माने की कोई सोच भी नहीं सकता।

यश जी से बेहतर रोमंतिव गानों को कोई नहीं शूट कर सकता ये हर किसी को पता है। यश जी की अब तक की रोमांटिक फिल्मों के गाने जैसे दिल तो पागल है का ढोलना, चांदनी का चांदनी गाना, मोहब्बतें का हमको हमीं से चुरा लो, सिलसिला का यह कहाँ आ गए हम, डर का तू मेरे सामने मैं तेरे सामने आदि यश जी के परफेक्ट रोमांस का उदाहरण हैं। जब तक है जान को भी यश चोपड़ा अपने इसी परफेक्ट रोमांस एरा में शामिल करना चाहते थे और कटरीना को शिफोन साड़ी पहनकर एक स्व्त्ज़ेर्लंद की वादियों में एक रोमांटिक गाना शूट करना चाहते थे।
एक तरह से कह सकते हैं की इस तरह के गाने यश जी के सिग्नेचर गाने थे और उनकी हर फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा। अब जबकि यश जी अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाए जब तक है जान यश जी के इस परफेक्शन से अचुती रह गयी है। या कहा जा सकता है की यश जी की इस आखिरी फिल्म का रोमांस अधूरा रह गया है। मगर हमे उम्मीद है की यश चोपड़ा के दुनिया भर में मौजूद फैन्स उनकी इस आखिरी फिल्म को ढेर सारा प्यार देंगे और इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी हित बनाएँगे शायद यश जी को ये सच्ची श्रधांजलि होगी।


Click it and Unblock the Notifications











