जब तक है जान: दर्शकों की राय
दिवाली के दिन प्रदर्शित हुई फिल्म जब तक है जान को समीक्षकों की ओर से बेहतरीन कहा गया है।इस फिल्म को दिवंगत निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा ने बनाया है। जिन्हें बॉलीवुड का किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है।
फिल्म में शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं। फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे हैं तो वहीं संगीत ए आर रहमान का है। फिल्म को लेकर युवा वर्ग खासा उत्साहित है। आईये हम आपको उन लोगों की प्रतिक्रियाएं बताते हैं जिन्होंने इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा है।

दिलीप: इस फिल्म को हर किसी को देखना चाहिए। कैटरीना फिल्म में बहुत सुंदर लगी है तो किंग खान रॉकिंग है तो वहीं अनुष्का ने सबका दिल जीत लिया है। बेहतरीन निर्देशन के लिए यश जी को धन्यवाद।
जरुर देखें: इस फिल्म में शाहरूख-अनुष्का ने दौड़ाई बुलेट
वजहत अली: जब तक ... से शाहरूख ने साबित कर दिया कि वाकई में वो किंग ऑफ रोमांस है और बॉलीवुड के बादशाह है। फिल्म को देखकर हर कोई शाहरूख का मुरीद हो जायेगा।
प्रसाद: फैनास्टिक फिल्म, शाहरूख इज अमेजिंग।
किरण: बहुत दिन बाद बहुत अच्छी फिल्म देखने को मिली। सब लोगों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications