'जब तक है जान' वीडियो ने निकाल दी सबकी जान
जब तक है जान का ट्रेलर शुरु होता है आर्मी की ड्रेस पहने शाहरुख खान के साथ। शाहरुख लद्दाख की वादियों में बाइक चला रहे हैं साथ ही गुलजार की कविता जब तक है जान का बैकग्राउंड साउंड आ रहा है। इस वीडियो में शाहरुख और कैटरीना के बीच कई बहुत ही करीबी दृष्य दिखाए गये हैं साथ ही कैटरीना को शाहरुख को किस भी करते दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर से यही लगता है कि ये फिल्म शाहरुख और कैटरीना के रोमांस पर आधारित है। साथ ही अनुष्का शर्मा शाहरुख की बहुत खास दोस्त की तरह नजर आ रही हैं।
इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक आर्मी ऑफिसर समर की भूमिका निभाई है और और अनुष्का शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर की जो डिस्कवरी चैनल में काम करती है। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता एक आर रहमान ने दिया है और फिल्म को लंदन और कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया है। ये फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
