देखें: जब तक है जान में शाहरूख-अनुष्का को
साल 2008 की हिट फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अनुष्का ने रूपहले पर्दे पर कदम रखा था। फिल्म में अनुष्का ने हीरो शाहरूख थे। उम्र के काफी अंतर वाली इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया औऱ फिल्म जबरदस्त हिट हुई। इसलिए इस बार भी इन दोनों से दर्शकों काफी उम्मीदें हैं। फिल्म जब तक हैं जान से दोनों एक बार फिर से रूपहले पर्दे पर चमकने को तैयार हैं।
हालांकि इस फिल्म को लेकर जितनी चर्चा कैटरीना कैफ और शाहरूख खान को लेकर हो रही है उतनी चर्चा अनुष्का और किंग खान को नहीं है। लेकिन इन सारी बातों से बेफिक्र अनुष्का का कहना है कि फिल्म में उनका रोल काफी दमदार है। फिल्म देखने के बाद आपलोगों का पता चलेगा कि मेरे किरदार की क्या खूबियां हैं। अपने रोल के बारे में और ज्यादा बात ना करते हुए अनुष्का ने बस यही कहा है कि यह फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है क्योंकि इस फिल्म के जरिये मुझे यश चोपड़ा जी के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे खुशी है कि मेरा नाम इस फिल्म के जरिये इतिहास में दर्ज हो गया।
आईये आपको दिखाते हैं जबतक हैं जान फिल्म की शाहरूख-अनुष्का की कुछ अनदेखी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications