जब तक है जान में होगा यश जी का गाना...
यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म 'जब तक है जान' का टाईटिल सांग यश जी ने गुलजार से कह कर बड़े दिल से लिखवाया था लेकिन अफसोस वो सांग फिल्माया नहीं जा सका और यश जी दुनिया से चले गये।
लेकिन अब फिल्म की यूनिट ने फैसला किया है कि 'जब तक है जान' का गाना फिल्माया जायेगा वो सांग फिल्म के अंतिम में दिखाया जायेगा जिसमें शूंटिंग से जुड़े दृश्य होंगे। खबर है कि यह फैसला फिल्म के निर्माता और यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने सोच-समझ कर लिया है। उन्होंने गुलजार साहब से बात की और उसके बाद गाने के लिए हां किया।
आपको बता दें कि यह वो ही सांग है जिसमें यश जी कैटरीना कैफ को सफेद शिफान की साड़ी पहना कर स्विट्जरलैंड में फिल्माना चाहते थे। लेकिन अब इस गाने को दूसरी तरह से फिल्माया जायेगा। आदित्य ने कहा कि यह फिल्म मेरे पापा का आखिरी सपना थी जिसे मैं हर हालत में और पूरी मेहनत के साथ रिलीज करना चाहता हूं। फिल्म का टाईटल सांग मेरे पापा की दिली इच्छा थी इसलिए यह गाना मैं शूट करूंगा।आपको बता दें कि फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना, अनुष्का शर्मा और अभिनेता शाहरुख खान हैं। फिल्म दीपावली के दिन 13 नवंबर को रिलीज होगी।
anushka sharma अनुष्का शर्मा कैटरीना कैफ जब तक है जान यश चोपड़ा शाहरूख खान jab tak hai jaan katrina kaif shahrukh khan yash chopra


Click it and Unblock the Notifications
