रानी बना रही हैं गेस्ट लिस्ट, शाहरुख ने कहा थैंक यू
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जब तक है जान की कल स्पेशल स्क्रीनिंग है। इस इवेंट को यश चोपड़ा की पत्नी बड़े ही खूबसूरत ढंग से करना चाहती हैं। उन्होंने यश जी की सभी हिरोइनों को स्पेशली आमंत्रित किया है क्योंकि वो इस इवेंट में अपने पति और सबके चहेते यश चोपड़ा को एक बहुत ही स्पेशल तरीके से श्रृद्धांजलि देना चाहती हैं। कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा तो यश चोपड़ा की आखिरी हिरोइनें हैं लेकिन दोनों ने यश जी की याद में इस ईवेंट को यादगार बनाने का फैसला किया है।
इस इवेंट को स्पेशल बनाने के लिए रानी मुखर्जी चोपड़ा परिवार के सभी खास मेहमानों की लिस्ट बना रही हैं और उसके बाद इन सभी लोगों को इस स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। जैसा की सभी को पता है कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने बिना किसी को बताए शादी कर ली है और यश चोपड़ा के निधन के समय इन दोनों के बीच की ये राज़ की बात सामने आई।
दूसरी तरफ शाहरुख खान अपनी फिल्म जब तक है जान की टिकट बहुत तेजी से बिकती देख काफी खुश हैं और अपने सभी फैन्स को थैंक यू बोल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया "आप लोग जिस तरह से जब तक है जान की टिकट खरीद रहे हैं और जितना इस फिल्म को लेकर उत्सुकता दिखा रहे हैं उसे देख मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। ये सब कुछ देख मुझे बहुत गर्व और अच्छा महसूस हो रहा है। थैंक यू।"


Click it and Unblock the Notifications
