बेवजह लड़ रहे हैं सन ऑफ सरदार, जब तक है जान

"दिल को दुखाने के अलावा ये बहुत ही बेवकूफी भरा है। ये बिल्कुल भी सही नहीं है। मुझे नहीं पता कि ये किस तरह सुलझेगा। क्या कोई मुझसे कहने जा रहा है कि मुझे अपनी फिल्म शुक्रवार को रिलीज नहीं करनी चाहिए? मुझे समझ नहीं आ रहा मुझे ये बहुत ही अजीब और दिल को दुखाने वाला महसूस हो रहा है। इन सबका मतलब क्या है? फिल्म रिलीज होने वाली है और हमें एक दूसरे की फिल्म के लिए दुआ करनी चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि दोनों फिल्में अच्छा बिजनेस करेंगी।"
साथ ही शाहरुख ने ये भी कहा कि अगर सन ऑफ सरदार के निर्माता को थियेटर की संख्या को लेकर इतनी चिंता थी तो उन्होंने पहले थियेटर क्यों नहीं बुक कराए? या फिर वो अपनी फिल्म आगे पीछे भी रिलीज कर सकते थे। शाहरुख ने कहा "मेरा कहना ये है कि अगर वो थियेटर की कम संख्या को लेकर इतना चिंतित थे तो उन्होंने पहले क्यों नहीं थियेटर बुक कराए? अब चूंकि आपके बिजनेस हाउस ने ये नहीं किया और किसी और ने ये कर लिया तो हमारे खिलाफ आप क्यों खडे़ हैं? इस बात पर इतनी बड़ा ईश्यू क्यों है।"
शाहरुख खान ने ये भी कहा कि सन ऑफ सरदार की टीम चाहे तो अपनी फिल्म पहले या बाद में भी रिलीज कर सकती है। लेकिन अगर वो दीवाली पर ही अपनी फिल्म रिलीज करना चाहते हैं तो फिर करें फिर ये बेवजह के ईश्यू ना बनाएं। शाहरुख ने कहा "अगर आपके पास ऑप्शन है तो आप फिल्म को इस शुक्रवार को रिलीज कर सकते थे ये पूरी तरह से आपका फैसला है। या तो आप एक हफ्ते पहले फिल्म रिलीज करें या फिर एक हफ्ते बाद। लेकिन अगर आपने ये फैसला किया है कि एक ही दिन दोनों फिल्मों को रिलीज करना है तो करिये।"


Click it and Unblock the Notifications