जब तक है जान में शाहरुख़ का डबल रोल!
बॉलीवुड के रोमांस के बादशाह शाहरुख़ खान अपनी हर प्रेम कहानी में एक नया ट्विस्ट लिए होते हैं। कभी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझते हुए शाहरुख़ अपने प्यार को किसी और की ज़िन्दगी में भेज देते हैं तो कभी शादी शुदा होते हुए किसी के प्यार में पड़कर एक नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। अब दिवाली पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म जब तक है जान को लेकर भी कयास लगे जा रहे हैं की इस फिल्म में भी शाहरुख़ की प्रेम कहानी कुछ नए रूप में नज़र आएगी।
जब तक है जान के फर्स्ट लुक में शाहरुख़ को आर्मी ऑफिसर के रूप में दिखाया गया और हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के छल्ला गाने में शाहरुख़ को गिटार पकडे गाना गाते हुए दिखाया गया साथ ही शाहरुख़ गुज़रते लोगों से पैसे लेते हुए भी दिखाए गए। अब आर्मी ऑफिसर सडको पे गिटार क्यों बजा रहा है या सड़कों पर गिटार बजाने वाला आदमी आर्मी ऑफिसर कैसे बन गया ये बात हर किसी को कुछ अजीब लग रही है। कहा तो ये भी जा रहा है की शाहरुख़ ने फिल्म में डबल रोल निभाया है। फिल्म में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ जैसी दो खुबसूरत हेरोइनो के साथ भी शाहरुख़ को रोमांस करते दिखाया गया है। अब इन दोनों हसीनाओं के साथ इश्क लड़ाते हुए दिखाए गए शाहरुख़ एक ही है या अलग अलग ये जाने को हर कोई बेताब है।
फिलहाल यश चोपड़ा की इस आखिरी फिल्म से हर किसी को यही उम्मीद है की ये कुछ ख़ास होगी। शाहरुख़ की ये प्रेम कहानी कुछ तो नयापन समेटे हुए होगी। इसीलिए फिल्म के हर नए गाने और हर नए प्रोमो को देख लोग नए नए कयास लगा रहे हैं। अब सच्चाई तो तभी सामने आएगी जब १३ नवम्बर को सिनेमाहाल में फिल्म रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications












