जब तक है जान: शाहरूख-कैटरीना बनाम सलमान-कैटरीना

अरे यह क्या फिर से...यह ही निकला होगा ना आपके मुंह से, जब आपने इसे सुना होगा। तो चलिए खान बंधुओं को पसंद करने वाले लोगों को हम बता देते हैं कि इस बार दोनों खान यानी सलमान-शाहरूख की जंग आमने-सामने नहीं बल्कि बॉक्सऑफिस पर होने वाली है लेकिन इस बार भी यह जंग कैटरीना को ही लेकर है।

दरअसल मामला यह है कि फिल्म एक था टाईगर अभी तक साल की सबसे बड़ी हिट है। सलमान-कैटरीना की लवस्टोरी को लोगों ने दिल से सराहा। रीयल लाईफ में भले ही सलमान-कैटरीना के बीच में दूरियां आ गयी हों लेकिन रील लाईफ में दोनों की नजदीकियों को हर किसी ने पसंद किया। जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म ने ताबड़-तोड़ कमाई की। इस फिल्म की खास बात यह थी कि इस फिल्म में सलमान-कैटरीना पहली बार पर्दे पर हीरो-हिरोईन के रूप में थे। इससे पहले की कैट-सलमान की फिल्मों में कैट कभी भी सलमान की प्रेमिका नहीं बनीं थी।

Shahrukh-Katrina hotter than Salman-Katrina

यह तो थी सल्लू मियां की बात, अब बात करते हैं कि किंग खान यानी की शाहरूख खान की। जिनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म जब तक है जान जल्द प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में शाहरूख और कैटरीना की जोड़ी है। इससे पहले दोनों सितारों ने कभी भी साथ काम नहीं किया है। फिल्म की पहली झलक में शाहरूख-कैटरीना बड़े ही हॉट एंड स्वीट दिख रहे है। यह एक रोमांटिक लवस्टोरी है जिसे लेकर फिल्मी पंडितो ने बहुत सारी भविष्यवाणियां की है। किसी ने तो यह तक कह दिया है कि शाहरूख का रोमांस सलमान पर भारी हो जायेगा।

सलमान-कैट को तो लोगों ने पलकों पर बिठा लिया लेकिन क्या शाहरूख-कैटरीना का रोमांस लोगों को अच्छा लगेगा, यह एक बड़ा सवाल है, जिसका उत्तर पाने के लिए हर कोई बेताब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X