तस्वीरों में- शाहरुख ने शेयर की जब तक है जान से जुड़ी यादें
शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की पहली फिल्म, यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म ये दो बातें हैं जो जब तक है जान फिल्म को इस साल की सबसे स्पेशल फिल्म बनाती हैं। लेकिन सिर्फ ये दो बातें ही नहीं बल्कि 'जब तक है जान' से जुड़ी ऐसी कई बातें और यादें हैं जो फिल्म के किरदारों और फिल्म से जुड़े हर एक इंसान को याद रहेंगी जब तक है जान।
इस फिल्म का टाईटल भी यश चोपड़ा ने बहुत सोच समझकर रखा है। यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म का टाइटल कुछ ऐसा ही होना चाहिए था जो कि उनकी पूरी जिंदगी को कुछ शब्दों में समेट कर रख दे। जब तक है जान टाइटल कुछ ऐसा ही है।
इस सोमवार को हुए प्रेस मीट के दौरान शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म जब तक है जान से जुड़ी कई ऐसी यादें शेयर कीं जिन्हें वो कभी नहीं भूल पाएंगे। सिर्फ इस प्रेस मीट के दौरान ही नहीं बल्कि फिल्म के प्रमोशन के लिये केबीसी में आएक शाहरुख और कैटरीना ने अमिताभ के साथ भी काफी बातें शेयर की। अमिताभ भी इन बातों को सुनकर मुस्कुराए बिना ना रह सके। तो आइये आप भी जानिये जब तक है जान से जुड़ी खट्टी मीठी बातें।


Click it and Unblock the Notifications