Pics: जालंधर की मस्ती में डूबे शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म जब तक है जान के जानदार प्रमोशन के लिए मैदान में उतर गये हैं। अभी तक तो सिर्फ मीडिया के द्वारा या फिर सन ऑफ सरदार के साथ लीगल लड़ाई को लेकर जब तक है जान सुर्खियां बना रही थी लेकिन अब फाइनली फिल्म के रिलीज का वक्त आ चुका है और फिल्म को हिट करने के लिए शाहरुख तैयार होकर निकल पड़े हैं। सबसे पहले शाहरुख समेत पूरी टीम पहुंची है यश चोपड़ा के होमटाउन जालंधर।
यश चोपड़ा का बचपन जालंधर में बीता था यहां के दोआबा कॉलेज में यश चोपड़ा ने पढ़ाई की थी और शाहरुख अपनी पूरी टीम के साथ सबसे पहले इसी कॉलेज में गये। कॉलेज में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए शाहरुख ने कहा "यश जी ने अपने जवानी के दिन यहां बिताए थे और इसी कॉलेज में अपनी पढ़ाई की थी। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे यहां अपनी फिल्म को प्रमोट करने का मौका मिला है। मैं आप सभी से यह गुजारिश करना चाहता हूं कि आप सभी ये फिल्म देखें। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं उस जगह पर खड़ा हूं जहां एक लीजेंड यश चोपड़ा ने अपना सफर शुरु किया था और पढ़ाई की थी।"
प्रमोशन के दौरान कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी यश चोपड़ा के बारे में बात की और कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि वो यहां पर हैं। पिछले महीने की 21 तारीख को चोपड़ा का निधन हुआ था। उनकी मौत डेंगू की वजह से हुई थी। उनकी उम्र 80 साल थी। उन्होंने जब तक है जान की शूटिंग के दौरान ही ये फैसला कर लिया था कि ये उनकी आखिरी फिल्म होगी। फिल्म में यश चोपड़ा कैटरीना कैफ को सफेद शिफॉन साडी़ पहनाकर एक गाने की शूटिंग भी करना चाहेत थे लेकिन उनकी आकस्मिक मौत ने उनका ये सपना अधूरा छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications











