सोमवार को मीडिया से मिलेगी जब तक है जान की टीम

यश चोपड़ा की पत्नी पैम ने एक ओर अपने पति को एक यादगार विदाई देने के लिए उनकी फिल्म जब तक है जान का एक शानदार प्रीमियर करने का फैसला किया है और कहा है कि भले ही यश जी अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्म का प्रीमियर समय पर ही होगा। दूसरी तरफ खबर है कि जब तक है जान की टीम यानी शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ अगले हफ्ते सोमवार को मीडिया से मुखातिब होंगे और 'जब तक है जान' के बारे में बात करेंगे।

jab tak hai jaan

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही आकस्मिक रुप से यश जी के चले जाने से दुखी तो हर कोई है लेकिन पैम ने अब उन्हें एक बहुत ही यादगार विदाई देने का फैसला किया है। अपने दुख से ज्यादा उन्हें इस बात की चिंता है कि यश जी की आखिरी फिल्म के प्रमोशन या इसके रिलीज में किसी प्रकार की कोई कमी ना रह जाए। इसलिए उन्होंने एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है कि यश चोपड़ा को यादगार विदाई देने के लिए वो उनकी आखिरी फिल्म जब तक है जान का एक शानदार प्रीमियर करना चाहती हैं जिसके दौरान यश जी को सच्ची श्रृद्धांजलि दी जाएगी।

पैम चोपड़ा के अलावा फिल्म के किरदार शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना भी यश चोपड़ा की इस आखिरी फिल्म को इस साल की सबसे यादगार फिल्म बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने को तैयार हो चुके हैं। फिल्म को प्रमोट करने से लेकर फिल्म के रिलीज तक की जिम्मेदारी को खुद शाहरुख खान निभाएंगे क्योंकि ये फिल्म उनके सबसे करीबी यश चोपड़ा का सपना है और यश चोपड़ा के इस सपने को सच करना उनका सबसे पहला कर्तव्य है। सोमवार को मीडिया से मिलकर सभी कलाकार फिल्म के बारे में बात करेंगे और अपनी फिल्म को प्रमोट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X