देखें तस्वीरें: जब तक है जान प्रीमियर पर ज़मीं पर उतरे सितारे
यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म और शाहरुख-कैटरीना की पहली फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग मिली है। 'जब तक है जान' ने बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार को इतना पीछे छोड़ दिया है कि वो इस साल की सफल फिल्मों की रेस से पहले ही दिन बाहर हो गयी है। 12 नवंबर को जब तक तक है जान का ग्रैंड प्रीमियर था और इस इवेंट के दौरान यश चोपड़ा के साथ काम कर चुकी सभी हिरोइनें और सभी रोमांटिक हीरो मौजूद थे।
अमिताभ बच्चन के साथ साथ सलमान खान और आमिर खान भी इस इवेंट में नज़र आए। साथ ही अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, रितिक रौशन, सुजैन रौशन, माधुरी दीक्षित और रंधीर कपूर ने भी इस इवेंट में भाग लिया। जैसा की यश चोपड़ा की पत्नी ने कहा था कि वो अपने पति यश चोपड़ा को इस प्रीमियर के जरिये एक ग्रैंड श्रृद्धांजलि देंगी उनकी बात सच हुई। इस पार्टी को बॉलीवुड का हर एक सदस्य याद रखेगा।
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ और कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा सभी ने इस पार्टी की रौनक बढ़ाई। जब तक है जान इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्म है। साथ ही अब इस फिल्म की प्रीमियर पार्टी भी सभी के लिए यादगार हो गयी है। पार्टी की सबसे बेहतरीन बात ये है कि इस पार्टी के दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने मिलकर काफी मजे किये और साथ में डांस फ्लोर पर डांस भी किया।
जरुर देखें: इस फिल्म में शाहरूख-अनुष्का ने दौड़ाई बुलेट
आइये आपको भी इस पार्टी में मौजूद सितारों की कुछ झलक दिखाते हैं जो इस पार्टी की रौनक बढ़ाने पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications











