राज-सिमरन की प्रेम कहानी याद दिलाएगी शाहरुख की जब तक है जां
शाहरुख खान का नाम आज भी सुनते हैं तो सबसे पहले आंखों के सामने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के नटखट और अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने वाले राज की तस्वीर आ जाती है। अब काफी सालों के बाद शाहरुख खान एक बार फिर से अपने उसी पुराने रोमांटिक हीरो के किरदार में नजर आएंगे अपनी प्रेम कहानी 'जब तक है जां' में। आज सुबह ही एक नेशनल न्यूज पेपर के कवर पेज पर यश चोपड़ा की इस प्रेम कहानी का नाम 'जब तक है जां' पब्लिश हुआ है साथ ही फिल्म का पोस्टर और एक प्यार भरी रोमांटिक शायरी भी।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान दो तरह के किरदार निभाएंगे। फिल्म की शुरुआत में वो दिल्वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के राज की तरह रोमांटक किरदार में दिखेंगे और इंटरवल के बाद एक कड़क फौजी के रुप में। इस फिल्म में शाहरुख-कैटरीना और अनुष्का शर्मा की त्रिकोणीय प्रेम कहानी दिखाई गई है। अब राज की सिमरन कैट हैं या अनुष्का ये तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
फिल्हाल फिल्म के नाम को जानकर शाहरुख के फैन्स को काफी सुकून मिला है। अभी तक फिल्म इंडस्ट्री ने शाहरुख को कई किरदारों में देखा है डॉन के किरदार में, पागल प्रेमी के किरदार में, कोच के किरदार में लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया है लवर ब्यॉय के किरदार में। यश चोपड़ा और शाहरुख की जोड़ी ने पहले भी बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी। अब 8 साल बाद एक बार फिर से यश चोपड़ा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं और इस फिल्म से वो चोपड़ा और खान की सफलता का इतिहास दोहराना चाहते हैं। इस फिल्म में संगीत दिया है ऑस्कर अवॉर्ड विजेता ए.आर रहमान ने।
इससे पहले इस फिल्म के नाम को लेकर काफी खबरें आईं कभी फिल्म का नाम 'ये कहां आ गए हम' बताया गया तो कभी कुछ और लेकिन फाइनली अब फिल्म का नाम ऑफिशियली अनाउंस हो ही गया। ये फिल्म इस साल के अंत में 13 नवंबर को रीलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications