जब तक ..को मिली बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग

एक बार फिर से दिवाली पर शाहरूख खान अभिनित फिल्म जब तक है जान प्रदर्शित हुई है। फिल्म का निर्देशन दिवंगत यश चोपड़ा ने किया है इसलिए इस फिल्म के प्रति लोगों का भावनात्मक रिश्ता हो गया है जिसका नतीजा है कि फिल्म को बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। दर्शकों का वो वर्ग जो शाहरूख खान की दीवानगी को देखकर लड़कपन से जवान हुआ है उनके लिए यह फिल्म खासी मायने रखती है।

ऐसे ही एक दर्शक जिनका नाम सौरभ शुक्ला है वो भी दिवाली के दिन इस फिल्म को देखने पहुंचे। फिल्म को देखने के बाद उन्होंने वनइंडिया से बात की और कहा कि फिल्म जब तक है जान...बहुत अच्छी फिल्म है। निहायती अच्छी फिल्म होने के साथ-साथ यह एक सुंदर संदेश भी देती है। शाहरूख खान तो रॉकिंग हैं फिल्म में। जो किंग खान पिछले काफी समय से खो गया था वो इस फिल्म में वापस आ गया है। रियली शाहरूख इज फैंनाटस्टिक.. अमेजिंग एंड रॉकिंग रियली वंडरफुल।

जब हमने कैटरीना और अनुष्का के बारे में पूछा तो सौरभ ने कहा कि फिल्म पूरी तरह से शाहरूख की है और उनके साथ कोई भी होता वो अपने आप ही अच्छा लगने लगता है। लेकिन कैट और अनुष्का दोनों ही फिल्म में प्यारे और सुंदर लगे हैं।फिल्म बहुत अच्छी है इसे तो हिट होना चाहिए। रियली यश चोपड़ा वॉस किंग ऑफ रोमांस।

आपको बता दें कि दिवाली वाले दिन फिल्म जब तक है जान पूरे भारत के 1500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। पूरे 100 करोड़ का दांव फिल्म पर लगा है। फिल्म तो मैसूर, मुंबई, पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत में जबरदस्त ओपनिंग मिली है। खैर ओपनिंग से क्या होता है मतलब तो बॉक्स ऑफिस की कमाई से होता है देखते हैं कमाई वाले लिस्ट में इस फिल्म का कौन सा नंबर होता है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X