..................... Jab Tak Hai Jaan entered in 100 crore club at Indian box office, देसी बॉक्स ऑफिस पर जब तक है जान के 100 करोड़ पूरे - Hindi Filmibeat

देसी बॉक्स ऑफिस पर जब तक है जान के 100 करोड़ पूरे

Jab tak Hai Jaan
पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'जब तक है जान' जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है लगातार पिछले हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक आगे बढ़ती जा रही है। यश चोपड़ा की आखिरी रोमांटिक फिल्म ने पांच दिनों में ही इंडिया और ओवरसीज में कुल मिलाकर 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया था लेकिन अब अपनी रिलीज के पूरे 11 दिनों के बाद आखिरकार देसी बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ पूरे कर लिये हैं।

रिलीज के 10 वें दिन तक जब तक है जान ने देसी बॉक्स ऑफिस पर 98.41 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते कोई भी नयी फिल्म नहीं रिलीज हुई और इसका सीधा फायदा मिला जब तक है जान फिल्म को। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन करीब 80 प्रतिशत की कमी आई।

जब तक है जान ने 11 वें दिन पूरे 2.75 करोड़ का बिजनेस करके अपनी देसी बॉक्स ऑफिस पर पूरे 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया। ट्रेड एनालिस्ट भी जब तक है जान के इस गिरते हुए कलेक्शन को लेकर काफी शॉक्ड हैं और कुछ ट्रेड एनालिस्ट ने ये भी कहा कि शायद फिल्म का कलेक्शन तेलुगु फिल्म दमारुकम और रूटीन लव स्टोरी और कन्नड़ा फिल्म ड्रामा की वजह से साउथ इंडिया में कम हो गया। साथ ही इंग्लिश फिल्म लाइफ ऑफ पाय ने भी जब तक है जान को अच्छी टक्कर दी है।

अब जब तक है जान सलमान खान की एक था टाईगर के बाद बॉक्स ऑफिस की दूसरी सबसे जल्दी 100 करोड़ में शामिल होने वाली फिल्म है। एक था टाईगर फिल्म पांच दिनों में 100 करोड़ का बिजनेस करके पहले नंबर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X