जब तक है जान पांच दिन में हुई सौ करोड़ी: देखें तस्वीरें
शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब तक है जान ने मात्र पांच दिनों में पूरे 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। सन ऑफ सरदार अभी भी जब तक है जान से काफी पीछे है। दोनों फिल्मों ने एक ही दिन 13 नवंबर को सिनेमाहॉल पर दस्तक दी थी पहले ही दिन से जब तक ने सन ऑफ सरदार को धीरे धीरे करके ओवरटेक करना शुरु कर दिया था। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शाहरुख खान ने सन ऑफ सरदार को ओवरटेक कर लिया।
पाकिस्तान में तो शाहरुख की जब तक है जान ने इतिहास बना दिया। पहली भारत की फिल्म जिसने पहले ही दिन में पाकिस्तान में कुल 93 करोड़ का बिजनेस किया। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि न्यूजीलैंड में भी जब तक है जान ने हॉलीवुड फिल्मों तक को पीछे छोड़कर एक इतिहास बनाया। तरन आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिये ये बताया कि जब तक है जान ने शनिवार तक भारत और ओवरसीज में कुल 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
शाहरुख खान और यश चोपड़ा का रोमांस हमेशा की तरह एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गया है। जब तक है जान के गाने, शाहरुख कैटरीना की जोड़ी और अनुष्का चुलबुला किरदार सभी को भा गया। हर किसी को कबसे इंतजार था कि शाहरुख खान को एक बार फिर वीर जारा, कुछ कुछ होता है और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसे रोमांटिक किरदार में देखें। किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा जाते जाते लोगों की ये ख्वाहिश पूरी कर गये।
तरन आदर्श ने जब तक है जान के बिजनेस के बारे में बताते हुए लिखा "हां, जब तक है जान ने भारत और ओवरसीज में मिलाकर कुल 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।" इसके साथ ही जब तक है जान अब तक दीवाली पर रिलीज हुई सभी फिल्मों में से सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म साबित हुई है। इसके बावजूद सलमान खान की एक था टाईगर इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। इसने पांच दिनों में पूरे 103 करोड़ का बिजनेस किया वो भी सिर्फ देसी बॉक्स ऑफिस पर।
फिल्हाल आइये दिखाते हैं आपको जब तक है जान में शाहरुख कैट और अनुष्का की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications