जब तक है जान: बोल्डनेस तो यशराज की खासियत है
फिल्म जब तक है जान के ट्रेलर से यह साबित हो गया है कि फिल्म में काफी बोल्ड सींस है। जिसे शाहरूख खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है लेकिन इस बात के लिए आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है। आप यह क्यों भूल रहे है कि यह फिल्म यश चोपड़ा बना रहे हैं। वो यश चोपड़ा जिन्हें रोमांटिक फिल्मों का बादशाह कहा जाता है। यश चोपड़ा की पुरानी फिल्मों पर गौर फरमाये तो आपको बोल्डनेस का जवाब मिल जायेगा।
फिल्म कभी-कभी हो या फिल्म दाग, फिल्म दूसरा आदमी हो या फिर चांदनी , हर जगह आपको बोल्डनेस दिखायी देगी। यह बात और है कि आपको यश जी की फिल्मों में अश्लीलता नजर नहीं आती। यश की फिल्मों में प्रेम को दिखाया जरूर जाता है लेकिन वो मर्यादित ही होते है। फिल्म दाग में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना के बेड सींस थे तो फिल्म कभी-कभी में शशिकपूर और राखी के बीच सुहाग रात को बड़े ही बोल्डनेस रूप में दिखाया गया था।फिल्म दूसरा आदमी में तो ऋषिकपूर और नीतू सिंह के हॉट हनीमून सींस थे तो चांदनी में श्रीदेवीने भीगी साड़ी में आग लगा दी थी। तो जो यश जी 70-80 के बीच की अभिनेत्रियों को ग्लैमरस दिखाने के लिए बोल्ड कर सकते हैं तो उन्हें मिनि स्कर्ट वाली कैटरीना को हॉट और बोल्ड दिखाने में कितना वक्त लगा होगा इसलिए कैट-शाहरूख के बोल्ड सींस को यश जी की कहानी का सुंदर हिस्सा मान लेना चाहिए और फिल्म में देखने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
