'जब तक है जान' से पूरे 9 करोड़ दूर 'सन ऑफ सरदार'

शाहरुख खान के कभी ना हारने वाले रोमांस के आगे 'सन ऑफ सरदार' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी ये तो हर किसी को पता था लेकिन दोनों फिल्मों के बीच 9 करोड़ का अंतर होगा ऐसा शायद किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के जरिये कुछ यही सामने आया है। शाहरुख खान की 'जब तक है जान' 'सन ऑफ सरदार' से पूरे 9 करोड़ के अंतर से टॉप पर है।

ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार 'जब तक है जान' का भारत में मंगलवार और बुधवार को कुल कलेक्शन 35 करोड़ रहा जबकि अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का इन दो दिनों में कुल कलेक्शन मात्र 26 करोड़ रहा। यानी की दोनों फिल्मों के कलेक्शन में पूरे 9 करोड़ का अंतर है। शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की ये पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे तो गाड़ेगी ये तो हर किसी को पता था लेकिन अजय और सोनाक्षी की ये पहली फिल्म इतनी पीछे रह जाएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

विदेशों में भी इस समय 'जब तक है जान' ही आगे चल रही है। न्यूजीलैंड में तो शाहरुख के रोमांस ने हॉलीवुड के एक्शन को भी पीछे छोड़कर एक इतिहास बनाया है। इस वक्त जब तक है जान विदेशों मे भी टॉप पर है। यह पहली हिन्दी फिल्म है जो न्यूजीलैंड में इतना अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्हाल दोनों फिल्मों में से हिट कौन या फ्लॉप कौन ये तो अभी नहीं कहा जा सकता क्योंकि अभी दोनों फिल्मों का पहला वीकेंड बाकी है तो बस देखते रहिये कि कौन किसपर पर भारी। आइये दिखाते हैं आपको भी 'सन ऑफ सरदार' और 'जब तक है जान' के कुछ खूबसूरत सीन्स की झलक।

जब तक है जान Vs सन ऑफ सरदार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X