जब तक है जान.. पर पाक में लग सकता है प्रतिबंध
जब तक है जान.. फिल्म पर रिलीज होने से पहले ही मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिल्म को अगले महीने की 13 तारीख को पर्दे पर पहुंचना है लेकिन इस पहले ही इस फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया तो वहीं अब खबर आ रही है कि फिल्म के रिलीज पर पाकिस्तान में भी बैन लग सकता है।
कहा जा रहा है कि पाकिस्तान इस फिल्म को बैन इस लिए कर रहा है क्योंकि फिल्म में फौजी बने शाहरूख खान कश्मीर को छुड़ाने की लड़ाई लड़ते हैं। इसलिए पाकिस्तान में इस फिल्म के प्रोमों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ सकता है।आपको बता दें कि यशचोपड़ा की अंतिम निर्देशित फिल्म जब तक है जान में शाहरूख पहली बार कैटरीना कैफ के साथ काम रहे हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी है। फिल्म में संगीत एआर रहमान का है और गीत गुलजार ने लिखे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
