..................... Jab Tak Hai Jaan about to cross 200 crore mark, जब तक है जान कमा पाएगी 200 करोड़! - Hindi Filmibeat

जब तक है जान कमा पाएगी 200 करोड़!

Jab Tak Hai Jaan
यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' इस साल यानी 2012 की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही फिल्म है। 'जब तक है जान' इस साल दीवाली पर रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते के अंत तक इंडिया और ओवरसीज मार्केट में कुल 170.78 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब सभी यही सोच रहे हैं कि क्या ये फिल्म दूसरे हफ्ते में ही 200 करोड़ का मार्क पार कर पाएगी।

जब तक है जान ने भारत में बहुत ही शानदार ओपनिंग की। उसके बाद देसी बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनो में कुल 98.41 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में 70 प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरे हफ्ते में 13 दिन पूरे होने के साथ फिल्म ने कुल 109.44 करोड़ का बिजनेस किया। जब तक है जान ने इंटनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में तो फिल्म ने सफलता का इतिहास ही बना डाला।

जब तक है जान ने विदेशों में 10 दिनों में कुल 51 करोड़ का बिजनेस किया। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, फिजी आदी में फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया। 13 वें दिन तक फिल्म ने विदेशों में कुल 61.34 करोड़ का बिजनेस किया। जब तक है जान को अब 30 करोड़ की और जरुरत है 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए। ट्रेड एनालिस्ट का कनहा है कि फिल्म की मौजूदा गति को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म अब 12 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस नहीं कर पाएगी। इस हफ्ते के अंत तक फिल्म की कमाई का असली फिगर सामने आ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X