3 दिन में जब तक...ने कमाये 50 करोड़
दिवंगत फिल्म मेकर यश चोपड़ा की अंतिम कृति जब तक है जान की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट फिलहाल के लिए काफी अच्छी आ रही है। जो खबरें मिल रही है उसके मुताबिक शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी फिल्म जब तक है जान ने घरेलू सिनेमाघरों में मात्र तीन दिन में पचास करोड़ का आंकड़ा पार कर लियाहै।हालांकि उसे बड़ी टक्कर सन ऑफ सरदार की ओर से मिल रही है लेकिन फिर भी उसने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है।
आपको बता दें कि 13 नवंबर को 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म जब तक है जान को समीक्षकों की ओर से भी काफी सकारात्मक रिस्पांस मिला है। लोगों ने भी फिल्म को पसंद किया है जो लोग लाईट फिल्में पसंद करते हैं उन्हें जब तक है जान काफी अच्छी लग रही है।
इस फिल्म ने पहले दिन 90 से 100 प्रतिशत के बीच में मुनाफा कमाया है। पहले दिन जब तक... में घरेलू बॉक्सऑफिस पर करीब 15.23 करोड़ रूपये की कमाई की है। हालांकि फिल्म ने रफ्तार पकड़ी 14 नवंबर को यानी की दूसरे दिन।दूसरे दिन फिल्मने 19.54 करोड़ रूपये कमाये। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म वीकेंड पर भी अच्छा बिजनेस करेगी। फिलहाल जो खबर आ रही है इस फिल्म ने मात्र तीन दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।फिलहाल रूझानों को देखकर तो लग रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में और अच्छा बिजनेस करेगी। जब तक है जान को लगातार टक्कर अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार से मिल रही है जो कुछ ही आंकड़ो से जब तक है से पीछे चल रही है। फिलहाल तो लोग इस फिल्म का लु्त्फ उठा रहे हैं देखते हैं यह लुत्फ कितना लंबा होता है।


Click it and Unblock the Notifications












