शशि कपूर की फिल्म जब जब फूल खिले के लेखक ब्रिज कात्याल का चैरिटी अस्पताल में निधन
वेटरन फिल्म लेखल ब्रिज कात्याल का 13 सितंबर को कैंसर के चलते निधन हो गया..वो काफी समय से इस समस्या से जूझ रहे थे। बता दें कि उन्होने शशि कपूर और नंदा की मशहूर फिल्म जब जब फूल खिले लिखी थी। बता दें कि बीती शाम को उनकी मृत्यु हो गई और जैसे ही ये खबर फिल्म जगत में फैली लोग शोक मनाने लगे। इस बात की जानकारी लेखक-निर्देशक अनुषा श्रीनिवासन ने मीडिया को दी थी जिसके बाद से उनके पास लोगों का आना जाना शुरु हुआ था।
बता दें कि अनुषा ने बताया की वे काफी समय से मुंबई के बांद्रा स्थित शांति आवेदना आश्रम में भर्ती थे और जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी कहानी काफी ज्यादा दुख भरी है क्योंकि करोड़ों की प्रापर्टी होने के बाद भी उनका इलाज एक चैरिटी हॉस्पिटल में हो रहा था।

उनकी कोई औलाद नहीं थी और उन्होने एक लड़का गोद लिया था..उसके ऊपर वो इतना भरोसा करते थे कि सारी प्रॉपर्टी उसके नाम कर दी थी। इसके बाद उनका लड़का बहू उनकी सुध तक नहीं लेते थे और उनको ऐसे जीवन बिताना पड़ा।
बता दें कि उन्होने ना सिर्फ फिल्में लिखी है बल्कि कई प्रसिद्ध टीवी सीरीएल्स भी लिखे है जिनमें से दिल्लगी और सांस जैसे प्रोग्राम शामिल है।
बता दें कि ये सीरियल्स काफी ज्यादा पसंद किए गए थे और लोगों को इनकी कहानियां काफी ज्यादा अच्छी लगी थी। फिलहाल अब वो इस दुनिया में नही है और उनके लिए शांति की कामना करते है।


Click it and Unblock the Notifications











