इन देशों में रहने वाले शाहरुख के फैन्स की बल्ले बल्ले..भारत से पहले रिलीज होगी फिल्म
जब हैरी मेट सेजल गल्फ देशों और यूएई में भारत से पहले रिलीज होगी
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म भारत में 4 अगस्त को रिलीज होगी लेकिन भारत के बाहर कई देशों में फिल्म भारत से पहले रिलीज होगी। दरअसल गल्फ देशों और यूएई में ये फिल्म 4 अगस्त की जगह 3 अगस्त को रिलीज होगी।
[OMG....इतने सुपरस्टार्स ने की बजरंगी भाईजान रिजेक्ट..बन गई सलमान की सबसे स्पेशल फिल्म!]
आपको बता दें कि शाहरुख खान कि मिडिल ईस्ट देशों में बहुत ही अच्छी फैन फॉलोइंग है और शाहरुख खान ने खुद ट्विटर पर इस बात की घोषणा की और कहा कि UAE-GCC में फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। शाहरुख खान की फिल्म रईस भी मिश्र और जॉर्डन में 22 फरवरी को रिलीज हुई थी।

फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी हर फिल्म में शानदार लोकेशन पर शूटिंग करते हैं और इस बार शाहरुख खान और इम्तियाज अली पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा भी पहली बार इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी। वहीं अनुष्का और शाहरुख खान की ये तीसरी फिल्म है।
अनुष्का शर्म ने अपना डेब्यू भी शाहरुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी से किया था। इसके बाद वो शाहरुख खान और कैटरीना के साथ जब तक है जान में नजर आई थीं।शाहरुख खान के साथ हालांकि अनुष्का की चौथी फिल्म भी अगले साल रिलीज होगी जिसमें कैटरीना भी होंगी। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications