इंडिया-पाक मैच में शाहरुख का तोहफा..खुश हो जाएंगे आप
इंडिया पाकिस्तान मैच में जब हैरी मेट सेजल के दो मिनी टीजर और एक गाना रिलीज किया जाएगा।
कल यानि रविवार को इंडिया पाकिस्तान का फाइनल है और हर कोई बेसब्री से मैच का इंतजार कर रहा है। लेकिन मैच के साथ ही शाहरुख खान भी एक तोहफा देने वाले हैं जो आपकी एक्साइटमेंट बढ़ा देगा। जी हां दरअसल शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल के दो मिनी 30 सेकेंड के क्लिप और एक गाना का भी टीजर रिलीज होने वाला है।
एक तो भारत-पाकिस्तान के मैच की एक्साइटमेंट ऊपर से शाहरुख खान की अगली फिल्म का ट्रेलर। भला मैच में इससे शानदार और क्या हो सकता है। आपको बता दें कि जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

शाहरुख खान लंबे समय बाद किसी रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ खास बात ये है कि फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आने वाली है। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को लोग पसंद करते हैं और पहले भी रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान में उन्हें साथ में पसंद किया गया।


Click it and Unblock the Notifications