#JustIn: शाहरूख खान की अगली फिल्म का पहला पोस्टर...अक्षय कुमार को कड़ी टक्कर!
शाहरूख खान की अगली फिल्म का पोस्टर आउट हो चुका है। और फिल्म का नाम ही सुपरहिट है।
अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा को शाहरूख खान की इम्तियाज़ अली वाली फिल्म से टक्कर मिलने वाली थी। लेकिन फिल्म अब इम्तियाज़ अली वाली फिल्म नहीं रही। क्योंकि फिल्म का नामकरण हो चुका है। और वो भी पहले पोस्टर के साथ।
शाहरूख खान - अनुष्का शर्मा स्टारर इस इम्तियाज़ अली फिल्म का नाम है जब हैरी मेट सेजल। अब ये थोड़ा थोड़ा अंग्रेज़ी के When Harry Met Sally जैसा तो लग रहा है। पर फिल्म बिल्कुल अलग है और पोस्टर एकदम कड़क।

इम्तियाज़ अली की अगली आने वाली फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं शेयर की गई है लेकिन फिल्म की अभी तक जितनी तस्वीरें आई हैं वो वाकई शानदार हैं। खासकर शाहरुख खान बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।
गौरतलब है कि शाहरुख खान पहली बार इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म होगी। खबरें ये भी है कि ये फिल्म अब अक्षय कुमार के की टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ क्लैश नहीं होगी।
अब इस महाक्लैश में कौन सा स्टार जीतता है ये आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन शाहरूख की कुंडली देखकर आपको कुछ अच्छा नहीं लगेगा -


Click it and Unblock the Notifications