शाहरुख का नया 'सफर'..बहुत की कोशिश लेकिन किसी ने एक ना सुनी
जब हैरी मेट सेजल का नया गाना सफर जिसे शाहरुख खान ने गाया है।
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल का अगला गाना सफर भी आ चुका है।ये गाना वाकई मजेदार है और इसे आप भी जरूर पसंद करेंगे। इसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी है और इसका वीडियो काफी ज्यादा मजेदार है।
इस वीडियो को देखकर शायद आप मुस्कुरा भी दें क्योंकि शाहरुख खान इसमें काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान के अलावा, प्रीतम, इरशाद कामिल और इम्तियाज अली भी हैं और हर कोई इसके लिरिक्स को लिखने की कोशिश कर रहे हैं और शाहरुख खान गाने की।
अरिजीत सिंह ने इसे बेहद खूबसूरती से गाया है।आपको बता दें कि शाहरुख खान के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी। काफी अरसे बाद शाहरुख खान किसी रोमांटिक फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म को डायरेक्ट इम्तियाज अली


Click it and Unblock the Notifications