जब हैरी मेट सेजल...जानिए सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट पर क्या दिया फैसला
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल का ट्रेलर आखिरकार आ गया और फिल्म के ट्रेलर की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म शब्द इंटरकोर्स की वजह से सुर्खियों में आ गई थी जब सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी के कहा था कि डिजिटल माध्यम में तो ठीक है लेकिन फिल्म और ट्रेलर में इंटरकोर्स पर पाबंदी लगा सकते हैं।
[OUCH: सुपरस्टार ने किया कुबूल...डायरेक्टर की वजह से ब्लॉकबस्टर हुई FLOP! ]
अब कल फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने कल साफ कर दिया कि फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म में किसी तरह के वीडियो कट भी नहीं है। ये शाहरुख खान और पूरी टीम के लिए काफी राहत भरी खबर है।

इसे कहते हैं अंत भला तो सब भला। अब फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी और शाहरुख खान जल्द ही लॉस एंजेल्स से आते ही फिल्म के प्रमोशन में जुट जाएंगे। शाहरुख खान काफी समय बाद रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके फैन्स काफी समय शाहरुख खान को इस अवतार में देखना चाह रहे थे।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जिसके बाद आप भी फिल्म के लिए सुपरए्क्साइटेड हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications