इंटरकोर्स शब्द पर कंट्रोवर्सी..इम्तियाज अली ने दिया बयान
जब हैरी मेट सेजल डायरेक्टर इम्तियाज अली ने सेंसर बोर्ड द्वारा इंटरकोर्स शब्द को हटाए जाने पर अपना बयान दिया है।
जब हैरी मेट सेजल में इंटरकोर्स शब्द के इस्तेमाल किए जाने पर पूरी कंट्रोवर्सी बन गई। सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी ने कहा है कि डिजिटल माध्याम के लिए नहीं लेकिन फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर में अगर इसका इस्तेमाल किया गया तो वो इस शब्द को हटा देंगे।
[SHOCKING..रणबीर-कैटरीना की ऑटो में सेमी न्यूड तस्वीर..तेज़ी से वायरल ! ]
इतना ही नहीं इसके बाद पहलाज निहलानी ने एक लाख वोट की मांग की।उन्होंने कहा कि अगर इस शब्द के पक्ष में एक लाख वोट मिल गया तो इसके इस्तेमाल की अनुमति दे देंगे। मिरर नॉउ ने ऐसा किया और एक लाख वोट से अधिक भी आए। इसके बाद पहलाज निहलानी से इसका जवाब मांगा गया को उन्होंने कुछ भी उत्तर देने से मना कर दिया।

सोमवार रात को जब हैरी मेट सेजल का गाना बीच बीत में रिलीज किया गया। इस दौरान जब फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "सेंसर बोर्ड अपना काम कर रही है लेकिन जब सेंसर बोर्ड ये फिल्म देखेगी तो उन्हें कुछ भी ऐसा नहीं लगेगा कि उसे हटाया जाए।"
उन्होंने ये भी कहा कि "हो सकता है उन्हें ये सही नहीं लगा हो लेकिन मैं इस पर अभी कुछ नहीं बोल सकता हूं।" यहां तक कि शाहरुख खान ने भी यही कहा कि "ये शब्द फिल्म देखने के बाद बिल्कुल भी गलत या आपत्तीजनक नहीं लगेगा, इसे नहीं हटाया जाना चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications