Ooo: सलमान खान ट्यूबलाइट बने रह गए....और इधर शाहरूख खान बन गए सुलतान
शाहरूख खान की जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और अब उनके पास खुश होने का एकदम सॉलिड मौका है। दरअसल, साउथ में खासतौर से चेन्नई में शाहरूख की फिल्म के साथ कोई फिल्म क्लैश नहीं कर रही है।
इसका मतलब है कि साउथ में शाहरूख खान, बॉक्स ऑफिस के अकेले सुलतान बन सकते हैं। गौरतलब है कि साउथ में क्लैश होने के कारण हाल ही में सलमान खान की ट्यूबलाइट को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।
Recommended Video


लेकिन शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग का जवाब नहीं। चेन्नई में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भले ही चेन्नई एक्प्रेस पर जोक्स बनते हैं लेकिन फिर भी वहां लोग शाहरूख खान को खासा पसंद करते हैं।
और अब चेन्नई की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी यही बता रही है कि जब हैरी मेट सेजल, साउछ में भी तगड़ी कमाई कर सकती है। वैसे भी इस वक्त हर शाहरूख खान फैन, बस यही दुआ कर रहा है कि फिल्म चल जाए और उनके सुपरस्टार की बॉक्स ऑफिस पर वापसी हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications