#Risky: शाहरूख खान की फिल्म का टिकट बुक करा लिया क्या???
शाहरूख खान - अनुष्का शर्मा स्टारर जब हैरी मेट सेजल, 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और अगर आपने अभी तक टिकट नहीं बुक कराया है और इंतज़ार कर रहे हैं कि सीधा थियेटर जाकर ही टिकट लेंगे तो आप बहुत बड़ा रिस्क ले चुके हैं।
दरअसल, हुआ यूं है कि इम्तियाज़ अली की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और टिकट दनादन बुक हो रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि 4 तारीख को फिल्म देखने के लिए आपको या तो लाइन में लगना पड़ेगा या फिर सीधा इंतज़ार करिए।

हाल ही में फिल्म का बटरफ्लाई गाना रिलीज़ हुआ था जिसे प्रमोट करते समय शाहरूख ने गलती कर दी थी।
Recommended Video

शाहरूख खान ने एक ट्वीट किया जिसमें उनकी और अनुष्का की पंजाबी तस्वीर थी। और साथ में शाहरूख ने लिखा कि जो आप अक्सर ढूंढ रहे होते हैं वो अपने पिंड में, अपनी मिट्टी में, अपनी जड़ों में मिलता है।
अब दिक्कत ये है कि अधिकतर लोगों को लग रहा है कि यही फिल्म का क्लाईमैक्स है। दरअसल, अब तक सबको फिल्म की कहानी लगभग समझ आ चुकी है।
ऐसा है या नहीं, ये तो कल ट्रेलर में पता चल ही जाएग, तब तक जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











