..................... Jaat trouble case registered against Sunny Deol, Randeep Hooda and Gopichand - Hindi Filmibeat

सनी देओल की फिल्म JAAT पड़ी मुश्किलों में, एक्टर समेत डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर दर्ज हुआ केस

Sunny Deol

Jaat: सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म जाट (Jaat) को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म ने रिलीज होते ही पहले तो जमकर तारीफें बटोरीं और फिल्म कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना ली है। अभी तक फिल्म ने 60 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, लेकिन बता दें कि जाट जहां कुछ लोगों को बहुत पसंद आ रही है वहीं कुछ लोग इस फिल्म का विरोध करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस सीन को देखने के बाद लोगों का गुस्सा तेज हो गया है।

फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर की बढ़ीं मुश्किलें
जाट फिल्म को लेकर एक्टर और टीम मेंबर्स की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। बता दें कि फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। इन सभी एक्टर्स डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर जाट फिल्म के एक सीन में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

इस धारा के तहत दर्ज हुआ मामला
बता दें कि इन सभी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह केस जालंधर के फोलडीवाल गांव निवासी विकल्प गोल्ड की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

किस सीन की वजह से खड़ा हुआ विवाद
दरअसल फिल्म में एक सीन दिखाया जाता है जिसमें फिल्म के विलेन रणदीप हुड्डा चर्च के अंजर खड़े होते हैं। फिल्म में दिखाया जाता है कि एक्टर चर्च के स्टेज पर जाकर क्रॉस के नीचे आपत्तिजनक तरीके से खड़े होते हैं। जबकि वहां सभी लोग प्रार्थना करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं चर्च के अंदर गुंडागर्दी भी देखने को मिलती है। इस नजारे को देखना लोगों को पसंद नहीं आता है और इस सीन को लेकर लोग जमकर आक्रोश जता रहे हैं।

Read more about: sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X