Jaat की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देखें सनी देओल और रणदीप हुड्डा की धाकड़ फिल्म!

Jaat OTT Release Date: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जबरदस्त एक्शन फिल्म 'जाट' थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचाने आ रही है। फिल्म ने सिनेमा हॉल्स में अच्छा बिजनेस किया है और अब ये फिल्म घर बैठे दर्शकों को एंटरटेन करेगी। इस बात की जानकारी खुद सनी देओल ने एक खास वीडियो के जरिए दी है।
फिल्म की कमाई और बजट
'जाट' को 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने दुनियाभर में लगभग 118.36 करोड़ रुपये की कमाई की। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।
कब और कहां देख सकते हैं 'जाट'?
फिल्म 5 जून 2025 से Netflix पर हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर सनी देओल के अंदाज में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-
'एक डेट नोट कर लो... जाट आ रहा है!'
फिल्म की कहानी
'जाट' की कहानी एक ऐसे सैनिक की है जो एक खतरनाक गैंगस्टर से टकराता है। ये गैंगस्टर श्रीलंका के आतंकी संगठनों से जुड़ा होता है। फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच की जबरदस्त जंग दिखाई गई है। इसमें रामायण से जुड़ी कुछ झलकियां भी देखने को मिलती हैं।
सनी देओल का एक्शन और दमदार डायलॉग्स का कॉम्बिनेशन
ट्रेलर में सनी देओल का वही पुराना गुस्से वाला अंदाज और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलते हैं। उनके मशहूर डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ' का भी मजेदार जिक्र किया गया है, जिसे देखकर उनके फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।
कौन-कौन है फिल्म में?
इस फिल्म का डायरेक्शन किया है तेलुगु फिल्ममेकर गोपीचंद मलिनेनी ने। सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम रोल में हैं।
सीक्वल भी आएगा
फिल्म की थिएटर में मिली बड़ी सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी है। अब देखना ये होगा कि ओटीटी पर 'जाट' को दर्शकों से कितना प्यार मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications