JAAT First Review: सनी देओल की 'जाट' फिल्म है एक दम पैसा वसूल, फिल्म देख आएगी गदर 2 की याद

JAAT First Review: सनी देओल (Sunny Deol) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए फैन्स का दिल जीतते आए हैं। वैसे तो सनी दोओल कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन उनकी फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने तो सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी।
फिल्म के ताबड़तोड़ कलेक्शन ने यह बता दिया था कि लोगों को फिल्म के रिलीज होने का कितना बेसब्री से इंतजार था। चारों तरफ गदर 2 की धूम देखने को मिल रही थी। वहीं गदर 2 (Gadar 2) से जमकर तारीफें बटोरने के बाद अब सनी देओल जाट फिल्म में नजर आने जा रहे हैं, फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। हर किसी को सनी देओल (Sunny Deol) के देसी अंदाज देखने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने तो पहले ही धूम मचा रखी है।
निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की है डेब्यू फिल्म
बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म जाट (Jaat) 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आ चुका है। चलिए बिना देर किए जानते हैं कि सनी देओल की फिल्म जाट कितनी खास है। आपको बता दें कि यह जाट फिल्म निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की हिंदी डेब्यू फिल्म है। पुष्पा द रूल (पुष्पा 2) को फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले माइथ्री मूवी मेकर्स ही जाट फिल्म का निर्माण किया है। वहीं निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी अपनी इस हिंदी फिल्म को लेकर बहुत ही एक्साइटेड हैं।
फिल्म में एक्शन सीन याद दिलाएगा गदर की
फिल्म में सनी देओल की जबरदस्त एक्टिंग के साथ ही उनके गजब के एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में एक सीन ऐसा भी आता है जब सनी देओल (Sunny Deol) सीलिंग फैन से गुंड़ों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। यह सीन आपको गदर फिल्म के उस सीन की याद दिलाएगा जब सनी देओल हैंडपंप से लोगों को मारते थे। यह सीन आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते है। बता दें कि उमैर संधू ने विदेश में जाट फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म का रिव्यू किया है जिसमें उन्होंने सनी देओल की जाट फिल्म को पैसा वसूल फिल्म बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि सनी देओल फिल्म में बहुत सेक्सी दिख रहे हैं। फिल्म में उनका लुक बहुत ही इम्प्रेसिव है।
उमैर संधू ने की जमकर तारीफ
उमैर ने अपने एक्स एकाउंट पर सनी देओल (Sunny Deol) की जाट (Jaat) फिल्म के बारे में लिखा- 'एक दम पैसा वसूल फिल्म है। खासतौर पर सिंगल स्क्रीन दर्शकों के लिए गदर 2 के बाद सनी देओल हॉट केक बन गए हैं। वह गदर 2 के बाद पावर बैंग के रूप में वापस आए हैं। उन्होंने पूरे शोज का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी भी आपका दिल जीत लेगी। कुल मिलाकर जाट फिल्म अच्छी टामपास फिल्म है।' बता दें कि उमैर संधू के इस पोस्ट को देख फैन्स का एक्साइटमेंट दो गुना हो गया है।
First Review #Jaat :
— Umair Sandhu (@UmairSandu) April 6, 2025
Paisa Vasool Entertainer specially for Single Screen Audiences. #SunnyDeol is HOT CAKE after #Gadar2 . He is Back with Power Bang ‼️ He Stole the show all the way. Story & screenplay is strictly AVERAGE! Overall A Good Timepass Mass film.
⭐️⭐️⭐️ pic.twitter.com/tysPoodh8P
जानें गदर के मुकाबले कितने कलेक्शन करेगी जाट
उमैर संधू ने आगे कहा कि है कि सनी दोओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) जो अनिल शर्मा ने डायरेक्ट की थी। उसने फिल्म पर गहरा असर छोड़ा था। जिस वजह से पहला दिन का कलेक्शन 40 करोड़ रुपये रहा था, लेकिन जाट फिल्म गदर 2 के मुकाबले उतना कलेक्शन नहीं कर पाएगी। जाट का कलेक्शन कहीं ना कहीं कम देखने को मिलेगा। लेकिन हां, इतना कहा जा सकता है कि फिल्म डबल डिजिट में कलेक्शन कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म दर्शकों पर अपना जादू बिखेल देगी। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। चलिए देखते हैं कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











