Jaat BOC Day 15: 100 करोड़ी बनने से इंच भर दूर रह गई 'जाट', 15वें दिन कमाई घटकर रह गई इतनी

Jaat

Jaat Box Office Collection Day 15: सनी देओल की फिल्म जाट ने सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे करने के बाद कमाई में 69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जाट ने 8 दिनों तक शानदार ओपनिंग वीक देखा और इस दौरान 61.65 करोड़ रुपये की कमाई की।

दूसरे हफ्ते कमाई में गिरावट

हालांकि, अक्षय कुमार की केसरी 2 से कड़े कॉम्पटीशन और जाट के विवाद और FIR के कारण फिल्म की हफ्ते-दर-हफ्ते कमाई में भारी गिरावट आई। सैकनिल्क ने कहा कि जाट ने अपने दूसरे हफ्ते में सिर्फ 19.04 करोड़ रुपये कमाए, जो कि पहले हफ्ते की कमाई से 69.12 प्रतिशत कम है।

15वें दिन हुई इतनी कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ने गुरुवार को 15वें दिन 1.19 करोड़ रुपए कमाए। जाट, जिसकी कमाई में बुधवार को 28.95 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, गुरुवार को 11.85 फीसदी की और गिरावट आई।

100 करोड़ के करीब जाट

सिनेमाघरों में 15 दिनों तक चली फिल्म जाट ने भारत में नेट 80.69 करोड़ रुपये की कमाई की है। जाट में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में हैं। सनी देओल की इस फिल्म ने दुनियाभर में 107 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें से 13.2 करोड़ रुपये विदेशों से आए हैं। भारत में जाट ने ग्रॉस 93.8 करोड़ रुपये की कमाई की है।

जाट 2 का ऐलान

सनी देओल ने घोषणा की है कि वह जल्द ही बलदेव प्रताप सिंह के रूप में वापसी करेंगे। बॉलीवुड के एक्शन हीरो ने कहा कि फिल्म का सीक्वल जाट 2 होगा। कथित तौर पर निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी सीक्वल का निर्देशन करने जा रहे हैं। सनी ने वीडियो में कहा, "आपने मेरी फिल्म जाट के लिए मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं वादा करता हूं कि जाट 2 और भी बेहतर होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X