सलमान खान से महबूबा मुफ्ती ने की गुजारिश..जानिए क्या
सलमान खान से महबूबा मुफ्ती ने गुजारिश की है कि वो जम्मू कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा दे।
सलमान खान से जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक गुजारिश की है और उनकी गुजारिश ये है कि सलमान खान जम्मू कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा दें। ये तो हम सभी जानते हैं कि कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है और अब तो कश्मीर की स्थिति भी कंट्रोल में है।
हाल में मुंबई एक प्रोग्राम में आईं महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि वे सलमान खान को जम्मू कश्मीर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निमंत्रण देना चाहती हैं। साथ उन्होंने मुंबई के लोगों से अपील भी की वो इस साल जम्मू कश्मीर घुमने जरूर आएं।इससे वहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

अब देखने वाली बात होगी कि सलमान खान महबूबा मुफ्ती को बातों पर अमल करते हैं या नहीं। फिलहाल वैसे तो सलमान खान टाइगर जिंदा है कि शूटिंग में की वजह से ऑस्ट्रिया में व्यस्त हैं। वैसे सलमान खान महबूबा मुफ्ती की बात ना मानें इसकी चांस बहुत कम है।
और अगर सलमान खान वाकई जम्मू कश्मीर पर्यटन को बढ़ावा देते हैं तो लोगों का ध्यान जरुर आकर्षित कर सकते हैं जिससे घाटी को काफी फायदा पहुंचेगा।


Click it and Unblock the Notifications