माइकल जैक्सन की बायोपिक में उनका किरदार निभाएगा उनका ही ये रिश्तेदार

Micheal Jackson

'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्शन। सुनहरे पर्दे पर एक बार फिर से पॉप के शहंशाह माइकल जैक्सन मून वॉक करते नजर आने वाले हैं। हॉलीवुड में पॉप सम्राट माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित उनकी बायोपिक बनाने की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इस पॉप आइकॉन के किरदार में कौन एक्टिंग करेगा ? इस फिल्म को लायंस गेट प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में माइकल जैक्सन के किरदार में उनका भतीजा जाफर जैक्शन ही एक्टिंग करने वाले हैं। इस बात का खुलासा जाफर जैक्सन ने खुद किया है। फिल्म के डायरेक्टर आन्तोन फुकवा ने भी इसकी पुष्टि की है।

हॉलीवुड के दिग्गज पॉप स्टार माइकल जैक्शन के निजी जीवन को लेकर आम लोगों के बीच में उत्साह और दिलचस्पी की कोई कमी नहीं है। अपने प्रोफेशनल जीवन से लेकर निजी जीवन तक, माइकल जैक्सन कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार उनके निजी और प्रोफेशनल दोनों जीवन को लेकर ही यह फिल्म बनायी जाएगी। प्रोड्यूसर ने काफी पहले ही इस फिल्म को बनाने की घोषणा कर दी थी। अब माइकल के किरदार में उनके भतीजे जाफर को कास्ट करने की घोषणा की गयी है। जाफर का मून वॉक करते हुए एक फोटो के साथ प्रोडक्शन हाउस ने इस बात की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ जाफर जैक्शन ने भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपनी एक फोटो पोस्ट किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में जाफर ने लिखा है, 'मैं अपने अंकल माइकल की कहानी को जीवंत बनाने के लिए सम्मानित और गर्व महसूस कर रहा हूं। दुनिया भर में फैले उनके सभी फैंस, जल्द मिलेंगे।'

फिल्म 'माइकल' के प्रोड्यूसर में प्रमुख नाम ग्राहम किंग का है। वह ब्रिटिश रॉक बैंड 'क्वीन' के फ्रंटमैन फ्रेडी मर्क्यूरी के जीवन पर आधारित ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'बोहेमियन रैप्स्डी' के भी प्रोड्यूसर रह चुके हैं। माइकल जैक्सन के किरदार में जाफर जैक्सन को साइन करने के पीछे की वजह को बताते हुए कहा, "दुनिया भर में माइकल जैक्सन के किरदार के लिए अगर एक्टर की तलाश की गयी लेकिन जाफर की तरह उसमें कोई जान नहीं फूंक सका।" ग्राहम किंग करीब 2 साल पहले जाफर से मिले थे और उससे मिलते ही उन्हें लगा था कि अगर माइकल का किरदार कोई निभा सकता है, तो वह सिर्फ जाफर ही हैं। बेटे के किरदार में पोता एक्टिंग करने वाला है। माइकल जैक्सन की मां कैथरीन जैक्सन इससे बेहद खुश हैं। बता दें कि साल 2019 में 'गॉट मि सिंगिंग' गाने के साथ पॉप म्यूजिक की दुनिया में जर्मेन जैक्सन के बेटे और माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने अपना कदम रखा। अब वह एक्टिंग की दुनिया में भी डेब्यू करने वाले हैं। बताया जाता है कि इसी साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

More from Filmibeat

Read more about: jaafar jackson michael jackson
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X