विराट कोहली के विराट प्रेम प्रसंग, अनुष्का से पहले इजाबेला को भी डेट किया

अब पिछले कुछ समय से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के प्रेम प्रसंग को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में दोबारा से विराट कोहली की पूर्व प्रेमिका इजाबेला का अपने और विराट के प्रेम प्रसंग को लेकर बात करना थोड़ा सा अजीब लग रहा है। इजाबेला हाल ही मे पुरानी जींस फिल्म से बॉलीवुड में एंटर हुई हैं। उन्हें लेकर पहले खबरें आ चुकी हैं कि इजाबेला अपने को-स्टार तननुज विरवानी के साथ भी रिलेशनशिप में रही हैं यही नहीं बल्कि स्टूडेंट ऑफ दी ईयर फिल्म से अपने करियर की जबरदस्त शुरुआत करने वाले सिद्दार्थ मल्होत्रा के साथ भी उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है।
ईजाबेला ने इन सभी बातों को महज अफवाहें बताते हुए कहा कि सिद्धार्ध उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी तरह का कोई अफेयर नहीं है। वो और सिद्धार्थ अक्सर बाहर एक साथ देखे जाते हैं क्योंकि वो अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा तनुज विरवानी को लेकर उनका कहना है कि तनुज के साथ उनका प्यार जैसा कोई रिलेशन नहीं है। कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि कहीं इजाबेला अपने और विराट के अफेयर की बात अब मीडिया में उछालकर कहीं अपनी फिल्म और खुद को सुर्खियों में लाने की कोशिश तो नहीं कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications