पिता की तरह ट्रेंडसेटर बनना चाहता हूं :लव सिन्हा

वह कहते हैं कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलना चाहते हैं और उन्हीं की तरह ट्रेंड (चलन) स्थापित करने वाले कलाकार बनना चाहते हैं। लव विभाजन पर आधारित फिल्म 'सदियां' से अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म में हेमा मालिनी, रेखा और ऋषि कपूर ने भी अभिनय किया है।
लव ने कहा, "मेरे पिता ने बड़ी लोकप्रियता हासिल की है और आज भी लोग उनकी नकल करने में हिचकते नहीं हैं। मैं अपने लिए भी ऐसा ही कुछ प्राप्त करना चाहता हूं। मैं उनके जैसी लोकप्रियता पाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा और मुझसे जो अपेक्षाएं की जा रही हैं उन पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मैं चाहता हूं कि दूसरे लोग मेरी शैली का अनुसरण करें।"
लव के भाई कुश और बहन सोनाक्षी भी कलाकार के बतौर बॉलीवुड में शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं। 'सदियां' दो अप्रैल को प्रदर्शित होगी। अपने कैरियर की शुरुआत में ही इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करने से लव बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि नई परियोजनाएं हाथ में लेने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते।
लव का कहना है, "मैं आगे वास्तव में अच्छे निर्देशकों के साथ काम करना चाहता हूं। मैं कुछ पटकथाओं पर विचार कर रहा हूं लेकिन मुझे लगता है कि पहले यह महत्वपूर्ण है कि फिल्मकार मेरे काम पर गौर करें। मैं रोमांस से भरी, मार-धाड़ से भरपूर और हास्यप्रधान फिल्में करना चाहता हूं लेकिन डरावनी फिल्में नहीं करना चाहता।"


Click it and Unblock the Notifications











