अपने नए किरदार से खुश हैं विवेक
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबराय ने कहा है कि वह आगामी फिल्म 'रक्त चरित्र' अपने किरदार को लेकर बेहद उत्सुक हैं। फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रक्त चरित्र' में विवेक विद्रोही से नेता बने परिताला रवि का किरदार निभाएंगे।
विवेक ने कहा, "पत्रकार मुझसे अक्सर पूछते हैं कि आप किस प्रकार के किरदार को निभाना पसंद करेंगे। पहले मैं ऐसे सवालों को छोड़ दिया करता था लेकिन अब रवि का किरदार मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बन गया है।"
विवेक ने बॉलीवुड में कदम वर्मा की ही फिल्म 'कंपनी' के जरिए रखा था। लगभग सात वर्षो के बाद दोनों एक बार फिर साथ-साथ काम करने जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
फिल्म बॉलीवुड अभिनेता रक्त चरित्र विवेक ओबराय bollywood dream role filmmaker paritala ravi rakta charitra ram gopal varma vivek oberoi


Click it and Unblock the Notifications