सलमान खान की 'राधे' में तीन हसीनाओं का तड़का, दोस्त यूलिया वंतूर को भी दिया मौका

ज़ीप्लेक्स के साथ सलमान खान की आगामी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई रिलीज होने वाली है। इसके लिए दर्शक काफी एक्साइटिड हैं। सिनेमाघर के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर 13 मई को राधे रिलीज हो रही है। राधे में सलमान खान के साथ दिशा पटानी के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी नहीं आईं। इतना ही नहीं ऑफ कैमरा सलमान खान यूलिया वंतूर को भी राधे के लिए लेकर आए। आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हुआ तो, आइए बताते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो, सूत्र ने बताया, सलमान खान की राधे में कुल 4 गाने हैं। जिसमें से 2 यूलिया वंतूर द्वारा गाए गए हैं। इस बड़ी फिल्म में सलमान खान ने दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को मौका दिया है। इससे पहले भी यूलिया सलमान खान की फिल्म के लिए गाना गा चुकी हैं।

Recommended Video

Exclusive Interview Lulia Vantur | Citi Maar | Radhe | FilmiBeat

Iulia Vantur

हाल में ही रिलीज हुए 'सीटी मार' गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने गाया। इसके अलावा एक अन्य सॉन्ग भी है जिसे यूलिया वंतूर के द्वारा गाया गया है। इस गाने का "जूम जूम' है जिसमें एश किंग और यूलिया की आवाज फैंस को सुनने को मिलेगी।

 यूलिया वंतूर का सीटी मार सॉन्ग

यूलिया वंतूर का सीटी मार सॉन्ग

राधे से हाल ही में रिलीज़ किया गया गीत 'सिटी मार' यूलिया वंतूर द्वारा गाया गया था। ये गाना काफी हिट साबित हुआ, अभी तक 49 मिलियन से अधिक व्यू के साथ चार्ट्स में सबसे ऊपर है। राधे का ये गाना अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े के हिट सॉन्ग सीटी मार का रीएक्रिएटेड वर्जन है।

राधे का नया गाना रिलीज हुआ

राधे का नया गाना रिलीज हुआ

हाल में ही राधे का नया गाना दिल दे दिया है रिलीज हुआ। जिसमें सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस नजर आए। जैकलीन फर्नांडिस इस गाने में जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आईं

249 रुपये में फैंस देख पाएंगे राधे

249 रुपये में फैंस देख पाएंगे राधे

फैंस घर बैठे राधे का लुत्फ उठा पाएंगे। राधे सिनेमाघर के साथ साथ ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इसकी टिकट का रेट 249 रेट रखा गया है।

 कहां और कैसे उपलब्ध है राधे

कहां और कैसे उपलब्ध है राधे

राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई ज़ी5 पर ज़ीप्लेक्स के साथ उपलब्ध होगा। जिन लोगों के पास जी5 का सब्सक्रिप्शन है वह राधे देख सकते हैं। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए दुनिया भर के सिनेमाघरों में व सभी प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर पर राधे को फिल्ममेकर्स ने रिलीज करने का तय किया है।डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल पर ईद पर राधे दर्शकों को देखने को मिलेगी

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X